Homeप्रमुख खबरेंवीडियो :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल गुना,अशोकनगर के बाद आज शिवपुरी एवं ग्वालियर ...

वीडियो :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल गुना,अशोकनगर के बाद आज शिवपुरी एवं ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल विभिन्न जिला प्रशिक्षण वर्ग को करेंगे संबोधित

भोपाल/ग्‍वालियर 21/05/2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल गुना, अशोकनगर, शिवपुरी प्रवास के बाद आज  ग्वालियर ग्रामीण के प्रवास पर रहेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल आज 23 मई को प्रातः 11 बजे शिवपुरी में जिला प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे ग्वालियर ग्रामीण के डबरा में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने 22 मई को प्रातः 11.30 बजे गुना के ग्रीन माउंटेन गादेर की गुफा, ए.बी.रोड में जिला प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया दोपहर 3.30 बजे अशोकनगर के थोमन जी में जिला प्रशिक्षण वर्ग को भी उन्होंने संबोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को गुना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी का झंडारोहण कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया एवं सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्‍यक्ष व संभाग प्रभारी डॉ निशांत खरे, जिला प्रभारी श्री राजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, विधायक श्री पन्नालाल शाक्य, श्रीमती प्रियंका मीणा, पूर्व मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक श्री नरेंद्र विरथरे, श्री उमेश रघुवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरविंद धाकड़, श्री हिरेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता मंचासीन रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments