ग्वालियर / आज सुबह ग्वालियर रेलवे स्टेशन से नई ट्रेन जो कि ग्वालियर से प्रयागराज के बीच शुरू की गई है को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। गया इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर,भाजपा सांसद, नगर निगम के सभापति मनोज तोमर भाजपा ग्रामीण के अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत रामेश्वर भदोरिया देवेंद्र सिंह कौरव राकेश जादौन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी देवेश शर्मा सहित अनेक नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेस ने पहले ही दिखाई हरी झंडी
उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज से ग्वालियर के बीच एक नई ट्रेन शुरू की थी. यह ट्रेन सोमवार सुबह प्रयागराज से रवाना हुई थी. ग्वालियर से आज मंगलवार को सुबह पांच बजे रवाना हुई. इसके लिए भाजपा ने सुबह ग्वालियर स्टेशन पर झंडी दिखाने का बड़ा कार्यक्रम रखा था, लेकिन यह गाड़ी सोमवार सुबह ही चल पड़ी थी और रात को ग्वालियर पहुंचने से पहले यह डबरा स्टेशन पर रुकी थी. इसकी सूचना मिलते ही डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे ने फटाफट वहां एक अनौपचारिक कार्यक्रम आयोजित कर प्रयागराज से ग्वालियर जा रही ट्रेन संख्या 11802 का रविवार शाम डबरा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया. यह ट्रेन शाम 6:00 बजे जैसे ही स्टेशन पर पहुंची तो कांग्रेस विधायक सुरेश राजे ने अपने समर्थकों के साथ हर्षोल्लास के साथ ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना कर दिया.