ग्वालियर में भाजपा के नए कार्यालय का भूमिपूजन, दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और अजय जामवाल वर्चुअली हुए शामिल
ग्वालियर 6 अप्रैल 2026/भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्वालियर में पार्टी के नए कार्यालय निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के अलापुर क्षेत्र में सम्पन्न हुआ, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद भारत सिंह, वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े यशवंत इंदापुरकर सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और अजय जामवाल ने वर्चुअली उपस्थिति दर्ज कराई

अलापुर में बनने वाले इस सर्वसुविधायुक्त भव्य कार्यालय के निर्माण के लिए भूमिपूजन पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन सम्पन्न हुआ, जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने आहुति देकर शुभारंभ किया।
नेताओं ने कहा कि नया कार्यालय पार्टी की गतिविधियों को और अधिक गति देगा तथा संगठन को मजबूती प्रदान करेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।
अपडेट जारी