पूरे देश की तरह ग्वालियर में भी बीते रोज से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन धूम धाम से शुरु हो गया जिला प्रशासन द्वारा सागर ताल सहित सावरकर सरोवर के छोटे तालाब सहित चलित वाहनों से गणेश विसर्जन की व्यवस्था की है।
उधर सागर ताल पर बनाए गए अस्थाई तालाब में गणेश विसर्जन के समय शुल्क लिए जाने की बात को शब्द शक्ति न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से उठाये जाने के बाद जिला प्रशासन को ग़लती का अहसास हुआ इसके बाद आज उसके द्वारा शब्दशक्ति न्यूज़ को अवगत कराते हुए यह कहा गया कि सागर ताल के समीप बनाये गए अस्थायी जलाशय में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है। साथ ही पारंपरिक से प्रतिमाओं का विसर्जन कराने वाले तैराक (वालंटियर ) किसी से भी अनावश्यक धनराशि कि मांग न करें, इस पर भी जिला प्रशासन, पुलिस व नगर निगम के अधिकारियों द्वारा नज़र रखी जा रही है।

शब्दाशक्ति न्यूज़ की वह खबर जिसमें गणेश विसर्जन के समय शुल्क लिए जाने की बात का खुलासा किया गया था
के चार विभिन्न स्थानों पर कैम्प लगाकर कराया जाएगा छोटी श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
ग्वालियर दिनांक 03 सितम्बर 2025- शहर में घरों में स्थापित होने वाले श्री गणेश जी की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर दिनांक 6 सितम्बर 2025 को प्रातः 8 बजे से नगर निगम द्वारा पंडाल लगाकर उनको एकत्रित किया जाएगा, उसके पश्चात निगम कर्मचारियों द्वारा पूर्ण विधि विधान से सागरताल स्थित अस्थाई कुण्ड में विसर्जन किया जाएगा।
उपायुक्त मदाखलत श्री सत्यपाल सिंह चौहान ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार शहरवासियों द्वारा घरों में स्थापित होने वाले श्री गणेश जी की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए शहर के प्रमुख चौराहों जिसमें महाराज बाडा स्टेट बैंक के पास लगे पंडाल में, हजीरा चौराहा पर लगे पंडाल में, बारादरी चौराहा मुरार पुलिस चौकी के पास लगे पंडाल में एवं कटोरा ताल पर लग पण्डाल में प्रतिमाओं के एकत्र हो जाने के उपरांत उनको सागरताल में मदालखत के वाहन द्वारा सुरक्षित रूप से एवं विधि विधान से विसर्जन किया जाएगा।