HomeVideoशब्दशक्ति न्यूज से बातचीत में विहिप महामंत्री ने कहा नुहू के हिंसाचार...

शब्दशक्ति न्यूज से बातचीत में विहिप महामंत्री ने कहा नुहू के हिंसाचार के खिलाफ विहिप बजरंगदल का धरना प्रदर्शन कल

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉक्टर सुरेंद्र जैन ने कहा है कि हरियाणा  के नुहू में सोमवार को हिन्दुओं के धार्मिक आयोजन पर किया गया  हिंसाचार कतई उचित नहीं है और इसके खिलाफ बुधवार को पूरे देश में धरना प्रदर्शन किया जाएगा । उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कि हम मांग करते हैं।
डॉक्टर सुरेंद्र जैन से shabdshakti news के एडिटर इन चीफ प्रवीण दुबे ने फोन पर खास बातचीत की, उल्लेखनीय है की सोमवार को हरियाणा नूहू में जिस बृज मंडल अभिषेक यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी  उस समय डॉक्टर सुरेंद्र जैन बतौर अतिथि मौके पर ही उपस्थित  थे ।  डॉक्टर जैन ने बताया कि बृज मंडल अभिषेक यात्रा पर उन्मादि भीड़ ने एक सुनयोजित हमला किया था । जिसका हम सभी को विरोध करना चाहिए उन्होंने कहा की विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल ने बुधवार को देशभर में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है डाक्टर जैन ने यह स्वीकार किया कि हिंसक भीड़ ने हिंदुओं को मंदिर के अंदर घेर लिया था और पहाड़ पर से गोलियां बरसाईं जा रही थी ।सड़कों पर भी वाहनों को जलाया गया और तोड़फोड़ की गई।
 उन्होंने कहा कि अब नूहु में स्थिति नियंत्रण में है और सभी हिन्दुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
 डॉक्टर जैन ने इस हिंसाचार के लिए हरियाणा सरकार के पुलिस वह खुविया तंत्र की नाकामी को ज़िम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा कि पुलिस और विजिलेंस पहले से सचेत होते तो इतनी बड़ी हिंसा को टाला जा सकता था ।उन्होंने कहा कि अब वहां कर्फ्यू लागू है और हिंसा फैलाने वालों की गिरफ्तारी की जा रहीं हैं । अब तक कितने लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है इसकी संख्या डॉक्टर जैन नहीं बता सके ।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments