Homeप्रमुख खबरेंशिवराज का पलटवार उनके भाई का कर्ज माफ़ नहीं हुआ, क्यूंकि उन्होंने...

शिवराज का पलटवार उनके भाई का कर्ज माफ़ नहीं हुआ, क्यूंकि उन्होंने कर्जमाफी के लिए आवेदन ही नहीं किया

भोपाल| मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच कर्जमाफी पर सियासत गरमा गई है| बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर तेजी से चल रहा है| पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कर्जमाफी के प्रमाण के रूप में सौंपे गए दस्तावेजों के बाद कांग्रेस ने सूची जारी कर दावा किया कि शिवराज के भाई का भी कर्जमाफ हुआ है, जबकि वे बोल रहे हैं कि कर्जमाफी नहीं हुई| यही बात राहुल गाँधी ने भी एक सभा में कही| जिसके बाद अब शिवराज सिंह भी आक्रामक हो गए हैं और उन्होंने प्रेस वार्ता कर साफ़ किया है कि उनके भाई का कर्ज माफ़ नहीं हुआ, क्यूंकि उन्होंने कर्जमाफी के लिए आवेदन ही नहीं किया, रोहित सिंह चौहान आयकरदाता है| इस दौरान शिवराज ने राहुल गाँधी, कमलनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला और किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया|

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि मेरे परिवार के किसी भी सदस्य का कर्जा माफ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा मेरे भाई रोहित चौहान के कर्ज माफ़ी के राहुल ने प्रमाणपत्र दिखाया, जबकि रोहित ने कर्जमाफी का आवेदन ही नही भरा, मेरा भाई आयकर दाता है, फिर कमलनाथ इतनी दया क्यों दिखा रहे हैं। शिवराज ने कहा कटघरे मे खड़ा करने के लिए रातों रात षडयंत्र रचा गया, लेकिन हड़बड़ी में कांग्रेस गड़बड़ी कर गई| शिवराज ने कहा कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस ने किसानों को धोखा दिया है। जब तक बैंक नोड्यूज नही देगा तबतक कर्ज माफ नही हो सकता। उन्होंने कहा कांग्रेस ने जो लिस्ट दी है उसमे कई गलतियां हैं| दो लाख से अधिक तक के कर्जदार किसानों का पैसा कौन जमा करेगा| वहीं उन्होंने राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गाँधी अंग्रेजी बोलकर किसानों को बेवक़ूफ़ बना रहे हैं, राहुल बता रहे कि सूची में आईएफएससी नंबर दिया है| यह आईएफएससी क्या होता है, किसानों का क्या मूर्ख समझते हैं, यह तो बैंक का कोड होता है| राहुल ने मंच से कहा था शिवराज के भाई का कर्ज माफ़ हुआ

राहुल गांधी ने बुधवार को मध्य प्रदेश में हुई अपनी जनसभा में शिवराज सिंह के आरोपों पर जवाब देते हुए था कि शिवराज आरोप लगा रहे कि कर्जमाफी नहीं हुई, जबकि उनके भाई का कर्ज माफ़ हुआ|। राहुल गांधी ने अपने भाषण में किसानों की कर्जमाफी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ से पूछा कि, वो लिस्ट बताइए जो आप मुझे अपने फोन पर दिखा रहे थे, उसमें किसके-किसने नाम हैं।इस पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जानकारी दी कि, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाई रोहित सिंह चौहान और चाचा के लड़के का भी कर्ज माफ हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments