Homeप्रमुख खबरेंशिवराज ने दिया कन्धा पोते ने दी मुखाग्नि, पंचतत्व में विलीन हुआ...

शिवराज ने दिया कन्धा पोते ने दी मुखाग्नि, पंचतत्व में विलीन हुआ ग़ौर का शरीर

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का आज दोपहर में सुभाष नगर विश्राम घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज और प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने कंधा दिया और फिर उनके पोते ने आकाश ने मुखाग्नि दी। उनके अंतिम संस्कार में गोबर से बनी लकड़ियां इस्तेमाल की गयी। उनके पार्थिव देह के सामने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया

इसके पहले दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए उनकी पार्थिव देह को रखा गया। पूर्व सीएम के निधन पर आज मध्यप्रदेश में आधे दिन का अवकाश और तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।मुख्यमंत्री कमलनाथ  समेत कई दिग्गज नेता भी श्रद्धांजलि देने के लिए गौर के आवास पर पहुंचे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments