शिविर में 100 मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षणग्वालियर।
ग्वालियर 22 अगस्त 2026/श्री शरद मेहरोत्रा स्मृति न्यास ग्वालियर के तत्वावधान में शनिवार को बिरला नगर स्थित न्यास भवन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें करीब 100 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया गया।
शिविर का शुभारंभ न्यास अध्यक्ष राजेंद्र सिंह घुरैया ने किया। शिविर के समापन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ग्वालियर विभाग सह संघचालक रवि अग्रवाल ने चिकित्सकों को उपहार देकर सम्मानित किया।