Homeप्रमुख खबरेंसंविधान की मूल प्रति 14 अगस्त को आमजन के अवलोकनार्थ रखी जायेगी

संविधान की मूल प्रति 14 अगस्त को आमजन के अवलोकनार्थ रखी जायेगी

केन्द्रीय पुस्तकालय में रखी जायेगी संविधान की मूल प्रति

ग्वालियर / भारतीय संविधान की मूल प्रति ग्वालियर जिले के निवासी गुरुवार 14 अगस्त को देख सकेंगे। इस दिन महाराज बाड़ा स्थित शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय के रंगनाथन सभागार में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में संविधान की मूल प्रति आम जनों के अवलोकनार्थ रखी जायेगी। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित अन्य पुस्तकें भी रखी जायेंगीं। कोई भी व्यक्ति प्रात: 11 बजे से सायंकाल 5 बजे तक शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय पहुँचकर संविधान की मूल प्रति देख सकते हैं।
क्षेत्रीय ग्रंथपाल श्री राकेश कुमार शर्मा ने ग्वालियर वासियों से इस सुअवसर का लाभ उठाकर अपने संविधान के मूल दस्तावेज देखने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments