भोपाल। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, विधायक डॉ. अरविन्द भदौरिया ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत के निर्देश पर ‘संगठन पर्व’ सदस्यता अभियान के लिए संभागीय प्रभारी घोषित किए है। जो इस प्रकार है:
श्री महेन्द्र यादव चंबल संभाग, श्री विजय दुबे ग्वालियर संभाग, श्री राघवेन्द्र गौतम सागर संभाग, श्री दिनेश शर्मा रीवा संभाग, श्री मनोज सरैया शहडोल संभाग, श्री रायसिंह सेंधव जबलपुर नगर एवं ग्रामीण, कटनी, मंडला एवं डिंडोरी जिले के प्रभारी एवं श्री जसवंत सिंह हाडा छिंदवाडा, नरसिंहपुर, बालाघाट, सिवनी जिलों के प्रभारी, श्री माधवसिंह दांगी नर्मदापुरम संभाग, श्री सुरेश आर्य भोपाल संभाग, श्री अरविन्द कवठेकर इंदौर संभाग, श्री अंबाराम कराडा को उज्जैन संभाग का प्रभारी घोषित किया है।