नई दिल्ली 27 अगस्त 2026/राजधानी दिल्ली का तिलक नगर इलाका खौफनाक मर्डर से दहल उठा है. न्यू महावीर नगर में 21 साल की मुस्कान की उसके ही कमरे में बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के समय लड़की अपने किराए के फ्लैट में बिल्कुल अकेली थी. पुलिस का कहना है कि आरोपी मुस्लिम युवक और मुस्कान पिछले कुछ समय से एक दूसरे के संपर्क में थे.
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से तुरंत फरार हो गया. पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है. कातिल का सुराग लगाने के लिए इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं.