Homeप्रमुख खबरेंसरस्वती विद्यालय गोरखी का दीक्षांत समारोह एवं पत्रिका विमोचन कार्यक्रम आयोजित

सरस्वती विद्यालय गोरखी का दीक्षांत समारोह एवं पत्रिका विमोचन कार्यक्रम आयोजित

ग्वालियर /बालक सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरखी का दीक्षांत समारोह एवं पत्रिका विमोचन कार्यक्रम आज संपन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भांडेर के पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया थे। मुख्य अतिथि  डॉ वीरा लोहिया ने की ।अध्यक्षता प्रहलादसिंह कौरव पूर्व प्राचार्य ने की। विशिष्ट अतिथि  बृजेंद्र शर्मा  पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व छात्र गौरव मिश्रा उपस्थित थे ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत पत्रिका का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर संस्कार देने वाला केंद्र है । आज देशभर में इन विद्या मंदिरों से पढ़े हुए विद्यार्थी देश और समाज के लिए कार्य कर रहे हैं। हम सब को भी अध्ययन, अध्यापन के बाद अपने जीवन का लक्ष्य तय करना चाहिए,और लक्ष्य में देश हित सर्वोपरि रहना चाहिए । पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने कहा कि संस्कारवान व्यक्ति का निर्माण ही सरस्वती शिशु मंदिर का दे रहा है हम कोशिश करें कि हमेशा अच्छे लोगों की संगत करें क्योंकि कम समय की कुसंगति भी हमें पथभ्रष्ट कर सकती है डॉक्टर वीरा लोहिया ने इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अब हम कॉलेज जीवन में प्रवेश करने वाले हैं अतः हम सबको जीवन भर संभल कर चलने की आवश्यकता है इस अवसर पर पूर्व छात्र गौरव मिश्रा भी मौजूद थे। अतिथि परिचय और स्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण बिहारी दीक्षित ने किया एवं आभार प्रदर्शन देवी सिंह कौरव  ने किया तथा संचालन दीदी सुलेखा गुप्ता ने किया । इस अवसर पर पूर्व छात्रों ने अन्य छात्रों को सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments