Homeग्वालियर अंचलसांसद शेजवलकर ने केन्‍द्रीय अध्‍ययन दल से कहा मकानों की तरह ...

सांसद शेजवलकर ने केन्‍द्रीय अध्‍ययन दल से कहा मकानों की तरह झोपडी बनाने के लिये भी राशि उपलब्‍ध करायी जाये

सांसद शेजवलकर ने केन्‍द्रीय अध्‍ययन दल के साथ बाढ प्रभावित चांदपुर का किया भ्रमण
ग्‍वालियर/ डबरा। सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने सोमवार को डबरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाढ एवं अतिवृष्टि प्रभावित गांव चांदपुर का केन्‍द्रीय अध्‍ययन दल एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दौरा किया। उन्‍होंने यहां चल रही राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति जानी। चांदपुर में पक्‍के-कच्‍चे मकानों के साथ झों‍पडियां भी पूरी तरह नष्‍ट हो चुकी है। उन्‍होंने केन्‍द्रीय अध्‍ययन दल के सामने अपनी बात रखते हुये कहा कि कच्‍चे एवं पक्‍के मकानों की तरह भी झोपडी बनाने के लिये भी पर्याप्‍त राशि उपलब्‍ध करायी जाये। उन्‍होंने डबरा के प्रशासनिक अधिकारियों से यहां पर पारदर्शिता के साथ सर्वे कराने के निर्देश देते हुये कहा कि सर्वे में कोई भी ढिलाई नहीं हो हर व्‍यक्ति को जिनकी अतिवृष्टि एवं बाढ के चलते हानि हुई हो उसे मुआवजा मिले। यहां पहुंचे सांसद श्री शेजवलकर से ग्रामीणों ने बिजली व्‍यवस्‍था सुचारू रूप से कराने का आग्रह किया मौके पर ही सांसद श्री शेजवलकर ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बिना किसी विलंब के बिजली व्‍यवस्‍था सुचारू करने के लिये निर्देश दिये। अधिकारियों ने भी सांसद श्री शेजवलकर को भी आश्‍वस्‍त किया कि एक दो दिन के अंदर बिजली व्‍यवस्‍था सुचारू रूप से चालू हो जायेगी।
इस अवसर पर भा.ज.पा. जिलाध्‍यक्ष श्री कौशल शर्मा, श्री प्रदुम्‍न सिंह पटेल सहित अनेक भा.ज.पा. कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments