Homeप्रमुख खबरेंसांसद शेजवलकर ने भाजपाजनों से की अपील खुद करें व 10 लोगों...

सांसद शेजवलकर ने भाजपाजनों से की अपील खुद करें व 10 लोगों को दान के लिए करें प्रेरित

कोरोना से हम सभी लोग मिलकर लड़ेंगे, और जीतेंगे -शेजवलकर

ग्वालियर 03 अपै्रल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की रविवार, 5 अप्रैल को रात 9 बजे, 9 मिनट तक दीप प्रज्वलन करने की अपील को स्वीकार करके हम 130 करोड़ देशवासियों को इस आवश्यक लड़ाई में विजय के अपने महासंकल्प को पुनः जागृत करना है। मीडिया सेंटर से जारी बयान में ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा।

सांसद शेजवलकर ने कहा ग्वालियरवासियों से अपील है कि प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान को स्वीकार कर इस 5 अप्रैल,रविवार को रात 9 बजे घर की सभी लाइटें बंद करके,घर के दरवाजे पर या बालकनी में, खड़े रहकर, 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं।

स्वयं पीड़ितों की मदद करें, दूसरों को इसके लिये प्रेरित करें भाजपा कार्यकर्ता

श्री शेजवलकर ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता इस महामारी से लड़ने के लिए स्वयं प्रधानमंत्री राहत कोष में दान दें और कम से कम 10 लोगों को इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हमारा देश जिस तरह से कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहा है, उसकी प्रशंसा पूरी दुनिया में की जा रही है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस तरह से लोगों को कोरोना वायरस के खतरों के प्रति जागरूक करके इस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाए हैं, हर जगह उनकी तारीफ हो रही है। लेकिन आने वाले दो सप्ताह का समय बहुत मुश्किल है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को स्वयं तो गरीबों, मजदूरों और अभावग्रस्त लोगों की सहायता करना ही है, समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना है।

सांसद श्री शेजवलकर ने कहा कि हमें अपने लोगों के माध्यम से  गरीबों, मजदूरों, एवं अभावग्रस्त लोगों की सहायता तो करनी ही है, समाज के अन्य लोगों, सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों को भी इसके लिये प्रेरित करना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments