Homeग्वालियर अंचलसावधान : भोपाल, इंदौर, जबलपुर , बैतूल में बढ़ने लगा कोरोना...

सावधान : भोपाल, इंदौर, जबलपुर , बैतूल में बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण, ग्वालियर फ़िलहाल नियंत्रण में

पूरे प्रदेश में 90 फीसदी अनलॉक होते ही कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। लगातार तीन दिन से भोपाल, इंदौर, जबलपुर और बैतूल में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि संक्रमण बढ़ने की रफ्तार अभी धीमी है, लेकिन यह कभी भी तेज हो सकती है।

राजधानी में शुक्रवार को 6 संक्रमित मिले। नए केस हर दिन घट-बढ़ रहे हैं। वहीं, 30 जून को इंदौर में केवल पांच नए केस सामने आए थे। लेकिन शुक्रवार को यहां 12 नए मामले आए। इसी तरह जबलपुर में 3 से बढ़कर 5 केस हुए हैं। अन्य शहरों में इक्का-दुक्का केस बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 43 नए केस सामने आए।

ग्वालियर की बात करें तो सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक शहर में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण का एक भी केस नहीं मिला और न ही किसी की संक्रमण से मौत हुई। वहीं 2 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हुए। इस कारण चार दिन बाद शहर में एक्टिव केसों की संख्या 11 से घटकर 9 पर पहुंच गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments