मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत किसी भी प्रकार का नया पंजीयन वर्तमान में नहीं कराया जा रहा है
सोशल मीडिया से प्रसारित पंजीयन की खबर पूरी तरह से निराधार और गलत है
ग्वालियर 13 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत नए पंजीयन अभी नहीं कराए जा रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से लाड़ली बहना योजना के नए पंजीयन के संबंध में जो जानकारी प्रसारित हुई है वह पूरी तरह से निराधार और गलत है।
महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री राहुल पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत नए आवेदन अथवा पंजीयन नहीं आमंत्रित हैं
सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक जानकारी पंजीयन के संबंध में देकर धनराशि जमा करने संबंधी मांग पूरी तरह से गलत और निराधार है। कोई भी महिला बहकावे में न आए। योजना के तहत किसी भी प्रकार का पंजीयन नहीं कराया जा रहा है। योजना के संबंध में भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों के विरूद्ध भी विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जायेगी। आम नागरिक योजना के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी चाहें तो महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।