संगठन संयोजक सत्येन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आदिवासी पुरा में भोजन वितरित किया एवं महाराष्ट्र एवं चंडीगढ़ में भी टीम ने भोजन वितरण किया
ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया के कुशल मार्गदर्शन में सक्रीय सामाजिक संगठन समस्या आपकी संघर्ष हमारा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्वालियर सहित देश के कई अन्य शहरों में भी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा भोजन वितरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। संगठन के संयोजक सत्येन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आदिवासी पुरा में 250 से 300 जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया गया। उधर महारष्ट्र में समस्या आपकी संघर्ष हमारा कार्यक्रम के सदस्य मनोज शुक्ला ने बादलपुर, कल्याण महाराष्ट्र में जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया। इसी क्रम में चंडीगढ़ में समस्या आपकी संघर्ष हमारा के वार्ड 33 के अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह चौहान द्वारा चंडीगढ़ में फसे हुए है ने जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की गई । उधर गुडगांव में भी समस्या आपकी संघर्ष हमारा के वार्ड 57 के अध्यक्ष दीनदयाल पाल ने आज तीसरे दिन भी गुड़गांव भोजन वितरण किया। ग्वालियर मेंसमस्या आपकी संघर्ष हमारा के वार्ड 44 के अध्यक्ष मोनू सविता ने केंसर पहाड़िया पर भोजन वितरण किया। इसके अलावा समस्या आपकी संघर्ष हमारा कार्यक्रम के कार्यकर्ता अपने निवास के आसपास ग्वालियर के विभिन्न इलाकों में सेवाभाव से जरूरतमंद लोगों को घर से भोजन बना कर उपलब्ध करवा रहे है।
भोजन वितरण में सत्येन्द्र शर्मा, के साथ जिला महामंत्री पुनीत शर्मा, रवि शर्मा, वार्ड अध्यक्ष गण मोनू सविता, सुधीर गुप्ता,विजय चड्डा ने सहयोग किया।