दतिया 31 मार्च 2026/दतिया में सुबह मंदिर से लौट रहे भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर कौन थे। अभी यह पता नहीं चला है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना मंगलवार सुबह सेवढ़ा चुंगी चौराहे की है।
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि वार्ड नंबर 1 के पार्षद कल्लू कुशवाहा रोज की तरह चौराहे पर टहलने आए थे, तभी अचानक हमलावर पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
गोली लगते ही वे मौके पर ही गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।