ग्वालियर / डबरा शनिवार की सुबह १० बजे उस समय सनसनी फैल गई जब युवक युवती ने खैरी गेट रेलवे ट्रैक के रोड पर ग्वालियर की ओर से आ रही तेज मालगाड़ी के सामने आकर आत्महत्या कर ली जैसे ही दोनों ोल के नीचे आए दोनों के शव कई टुकड़ों में विच्छेद हो गए । पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक युवती की शिनाख्त शुरू कर दी है।
शनिवार की सुबह लगभग १० बजे ग्वालियर की ओर से तेज रफ्तार आ रही मालगाड़ी के सामने आकर एक नौजवान जोड़े ने आत्महत्या कर ली जैसे ही मालगाड़ी की टक्कर से जोड़े की मौत हुई मालगाड़ी के ड्राइवर ने ट्रेन को रोक कर कपल जोड़े की मौत की सूचना स्टेशन मास्टर को दी उसके बाद गाड़ी को आगे चलाया जा सका घटना1183/27 रेलवे ट्रैक पोल क्रमांक की है। स्थानीय लोगों ने जैसे ही जोड़े की आत्महत्या की सूचना सिटी पुलिस को दी तत्काल मौके पर सिटी पुलिस पहुंची और लडक़ा लडक़ी के शव अपनी निगरानी में लेकर रेलवे ट्रैक से एक मोबाइल भी बरामद किया खबर लिखे जाने तक लडक़ा लडक़ी के शवों की पहचान नहीं हो सकी पुलिस ने लडक़ा लडक़ी के शवों को मौके से उठाकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह लडक़ा लडक़ी आज सुबह आठ बजे से कभी रेलवे ट्रैक पर तो कभी सडक़ किनारे घूम रहे थे, लेकिन किसी को यह अंदेशा नहीं था यह दोनों लोग रेल गाड़ी के आगे आत्महत्या कर लेंगे । जोड़े ने आत्महत्या क्यों की आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण रहे यह तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन पुलिस को 1 मौके से बैग भी मिला है।