Homeप्रमुख खबरेंसेक्स संतुष्टी के अलावा वियाग्रा से कई बीमारियों का इलाज देख हैरान...

सेक्स संतुष्टी के अलावा वियाग्रा से कई बीमारियों का इलाज देख हैरान हैं डॉक्टर

वियाग्रा का नाम आते ही इसे सेक्स से जोड़ कर देखा जाता है, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि वियाग्रा लेने से सेक्स संतुष्टी ही नहीं मिलती बल्कि कई अन्य बीमारियों के होने की संभावना भी कम हो जाती है। हालांकि इसका प्रयोग बिना डॉक्टरी सलाह के करना फायदे से ज्यादा नुकसादेह हो सकता है। एक रिसर्च में यह सामने आया है कि सेक्स से परे वियाग्रा कई और चीजों पर बेहतर काम करती है।

अमेरिका में हुई इस रिसर्च में पाया गया कि वियाग्रा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दे सकती है। इसके साथ ही कोलेस्‍ट्रॉल और कुछ अन्य गंभीर बीमारियों से भी बचाती है। हालांकि वियाग्रा का मुख्य काम इरेक्टाइल डिस्फंक्शन को सही करना है।

इसका असर करीब 4 घंटे रहता है। इस चार घंटे में ये केवल इरेक्टाइल डिस्फंक्शन पर ही काम नहीं कर रही होती बल्कि बॉडी की कई अन्य परेशानियों को भी ये सही करने लगती है। हालांकि इसके साइड इफेक्ट भी कम नहीं हैं।

कोलन कैंसर की संभावना को करे कम 
अमेरिका के ऑगस्ट यूनिवर्सिटी में हुई इस रिसर्च में दावा किया गया है कि वियाग्रा की रोजाना एक खुराक लेने से कोलोरेक्टल कैंसर यानी कोलन कैंसर की संभावना को कम किया जा सकता है। रिसर्च करने वाले साइंटिस्ट डारेन डी ब्राउनिंग का कहना है कि कई बार आंतों की परत पर कोशिकाओं के गुच्छे (पॉलिप्स) बन जाते हैं। ये गुच्छे कैंसर का रूप ले लेते हैं लेकिन वियाग्रा से ये गुच्छे घटने लगते हैं।

वियाग्रा का यूज उम्र को देख कर करें 
जर्नल कैंसर प्रीवेंशन रिसर्च में पब्लिश हुई एक रिसर्च में भी यह कहा गया है कि वियाग्रा का यूज उम्र और शारीरिक जरूरतों के आधार पर अलग-अलग होता है। खास कर इसका यूज अधिक उम्र के लोगों द्वारा होता है लेकिन कई बार ज्यादा उत्तेजना के लिए इसे पुरुष जवानी में भी ले लेते हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments