Homeप्रमुख खबरेंसैकड़ों युवाओं ने की शहीद ज्योति यात्रा की अगवानी

सैकड़ों युवाओं ने की शहीद ज्योति यात्रा की अगवानी

वीरांगना सम्मान,महानाट्य व अ. भा. कवि सम्मेलन मंगलवार को, रामलाल  व डॉ सुनीता गोदारा  आएंगे 

ग्वालियर/वीरांगना बलिदान मेला मे आज झांसी दुर्ग से आई शहीद ज्योति यात्रा का भव्य स्वागत हुआ व मशाल को समाधि पर स्थापित किया गया . मंगलवार 18 जून को सांय वीरांगना सम्मान प्रदान करने राष्ट्रवादी चिंतक रामलाल  ग्वालियर पोहुचेंगे ।महानाट्य व अंखिलभारतीय कवि सम्मेलन भी सायं 7 बजे से प्रारंभ होगा ।

ग्वालियर के मानसिंह चौराहा से पड़ाव व समाधि पर सेकड़ो भगवाधारी युवाओँ ने वाहन रैली के रूप में ज्योति यात्रा की आगवानी की ,2 घुड़सवार क्रांतिकारियों की झांकी आगे चल रही थी और पूरा वातावरन 57 के शहीदों को भूलो मत , वंदेमातरम के निदान से गूंजता रहा

समाधि स्थल पर बलिदान मेला के संस्थापक अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने ज्योति को स्थापित कर नमन किया इस मौके पर पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह , संगठन मंत्री शैलेन्द्र वरुआ नगरनिगम सभापति राकेश माहोर , जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा ,पूर्व जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी , पूर्व सभापति लालजी जादोन ,डॉ हरिमोहन पुरोहित इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे .। प्रातः 6 बजे बाल स्केटिंग मैं सेकड़ो बालक बालिकाओ ने हिस्सा लिया वही मिसहिल सभागार में पूर्व सभापति लालजी जादोन ने दीप जलाकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का शुभारंभ कि

वीरांगना बलिदान मेले में 18 जून की सायं 7 बजे महानाट्य खूब लड़ी मर्दानी का मंचन व 7:30 बजे वीरांगना सम्मान तथा 8 बजे अखिलभारतीय कवि सम्मेलन होगा । समाहरोह में भाग लेने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्रीव राष्ट्रवादी विचारक रामलाल  कल अपराह्न ग्वालियर आयंगे तथा एशियाड मैराथन चेम्पियन डॉ सुनीता गोदारा गतिमान एक्सप्रेस से आएंगी. प्रमुख समाहरोह में सांसद प्रभात झा, पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा , रुस्तम सिंह , माया सिंह, नारायण सिंह कुशवाह , सम्भाग के सभी सांसदों सहित अनेक गणमान्य प्रतिनिधि भाग लेंगे.

अखिलभारतीय कवि सम्मेलन में काव्यांजलि देने पद्मश्री सुरेंद्र दुबे , सोम ठाकुर , विनीत चौहान , वेदव्रत वाजपेयी , शंभु शिखर ,पूनम वर्मा , गजेंद्र प्रियांशु ,शशिकांत यादव , मुन्ना बैटरी कविगण सुबह ग्वालियर पोहुचेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments