Homeविदेशसैमसंग के उत्तराधिकारी को 5 साल जेल, करप्शन के मामले में थे...

सैमसंग के उत्तराधिकारी को 5 साल जेल, करप्शन के मामले में थे दोषी

सियोल.साउथ कोरिया की कंपनी सैमसंग के उत्तराधिकारी ली जेई-योंग को रिश्वत लेने, अदालत के सामने गलत बयानबाजी करने और अन्य अपराध के लिए शुक्रवार को पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है। उन पर सैमसंग कंपनी का पक्ष लेने के लिए करीब दो अरब 45 करोड़ रुपए देने की पेशकश करने का आरोप था।
इससे पहले सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने कंपनी के वाइस चेयरमैन ली जेई-योंग (49) को करप्शन के इसी केस में दोषी पाया था। करप्शन के इस मामले में फंसने के चलते साउथ कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति पार्क गुएन-हे को अपना पद छोड़ना पड़ा था। उनके खिलाफ पूरे देश में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुए थे।
कोर्ट ने पांच महीने की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया है। अदालत ने अपने फैसले में माना कि सैमसंग के वाइस चेयरमैन ने पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हे की करीबी दोस्त चोई सून-सिल के फाउंडेशन को भारी भरकम डोनेशन देने की पेशकश की थी और इसके एवज में कंपनी को राहत देने की मांग की थी।
साउथ कोरिया में इस मामले को लेकर काफी विरोध प्रदर्शन हुआ था और कोर्ट ने पार्क ग्यून-हे को राष्ट्रपति पद से बर्खास्त कर दिया था। ली जेई-योंग सैमसंग ग्रुप फैमिली के पहले सदस्य हैं, जिनको जेल की सजा दी गई है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments