Homeव्यापारसोने की कीमतों में गिरावट

सोने की कीमतों में गिरावट

सराफा बाजार  के कारोबार में सोने में 100 रुपए की गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के साथ ही सोना 29,650 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। सोने की कीमतों में इस गिरावट की प्रमुख वजह स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से सुस्त मांग को माना जा रहा है। हालांकि चांदी में थोड़ा सुधार देखने को मिला है। शनिवार को चांदी 200 रुपए उछलकर 37,900 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इसकी वजह सिक्का निर्माताओं की ओर से तेज उठान को माना जा रहा है।

मार्केट विशेषज्ञों का मानना है कि घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय जौहरी और खुदरा विक्रेताओं की तेज मांग ने पीली धातु की कीमतों पर असर डाला है। हालांकि वैश्विक स्तर पर इसके मजबूत रुझान ने घाटे को थोड़ा कम करने का प्रयास किया है। वैश्विक स्तर की बात करें तो शुक्रवार को न्यूयार्क में सोना 0.11 फीसद के उछाल के साथ 1,248.20 औंस प्रति डॉलर के स्तर पर और चांदी 0.80 फीसद के उछाल के साथ 15.82 औंस प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुई।

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 100 रुपए लुढ़ककर 29,650 और 29,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। आपको बता दें कि बीते तीन दिनों में सोने की कीमतों में 500 रुपए की गिरावट आई है। वहीं, गिन्नी के भाव 24400 रुपये प्रति आठ ग्राम के स्तर पर बरकरार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments