Homeविदेशहमलावार ने अल्लाह हू अकबर बोलते हुए लोगों पर ट्रक चढ़ाया 8...

हमलावार ने अल्लाह हू अकबर बोलते हुए लोगों पर ट्रक चढ़ाया 8 की मौत

अमेरिकी की राजधानी न्यूयार्क के डाउनटाउन मैनहटन में मंगलवार को देर रात बड़ी घटना घटित हुई। जहां पर एक ट्रक ड्राइवर ने सड़क पर चल रहे लोगों को रौंद डाला।  इस घटना में करीब 8 लोगों की मौत और 11 घायल हो गए हैं। मौके पर ही न्यूयार्क पुलिस ने भागते ड्राइवर पर गोली चलाई और उसे गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 2 नकली बंदूक बरामद की गई हैं। इस ट्रक ने एक छोटी स्कूल बस को भी टक्कर मारी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावार ने अल्लाह हू अकबर बोलते हुए लोगों पर ट्रक चढ़ाया। लिहाजा इससे जाहिर होता है कि ये आतंकी हमला है। घटना को अंजाम देने वाले ड्राइवर की उम्र 29 साल है। पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है लेकिन अब तक उसने इस घटना के पीछे की वजह के बारे में कुछ नहीं बताया। घटना स्थल पर पुलिस नजर बनाए हुए है। यह घटना चैम्बर्स के क्षेत्र और वेस्ट स्ट्रीट के अप मार्केट ट्रिबेका में हुई। जहां से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मेमोरियल काफी नजदीक है। आपको दें कि इसी क्षेत्र में स्टुवेन्सेंट हाई स्कूल भी स्थित है। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट ने टि्वटर पर सूचना दी है कि फिलहाल सभी सूचनाएं प्रारंभिक हैं। इनकी पुष्टि की कोशिश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments