Homeप्रमुख खबरेंहेमन्त कटारे और विक्रमजीत पर 10 हजार का इनाम,मामले में कांग्रेस...

हेमन्त कटारे और विक्रमजीत पर 10 हजार का इनाम,मामले में कांग्रेस और भाजपा दोनों के चहेते

ज्योतिरादित्य सिंधिया की टीम के कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे और मध्यप्रदेश सरकार में एक मंत्री कीरर टीम के भाजपा नेता विक्रमजीत सिंह को पुलिस ने फरार घोषित कर दिया है। जनता से अपील की है कि वो इन दोनों के बारे में सूचना दें, सूचना देने वाले एवं गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 10 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। मामला माखनलाल यूनिवर्सिटी की एक छात्रा से विवाद का है। कटारे के खिलाफ बलात्कार तो विक्रमजीत सिंह के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की एफआईआर दर्ज है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने दोनों नेताओं को गिरफ्तार करने की कोई खास कोशिश भी नहीं की। बस औपचारिकताएं पूरी कीं ताकि दोनों को फरार घोषित किया जा सके। पुलिस ने केवल उन्हीं स्थानों पर दबिश दी, जहां उनके मिलने की संभावना न के बराबर थी। इन स्थानों पर बनाए गए फरारी पंचनामे के बाद शुक्रवार शाम कटारे के खिलाफ दस हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया है।
इस मामले में कटारे की गिरफ्तारी को लेकर छात्रा ने डीआईजी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिए छात्रा ने कटारे के दोनों गनमैन के बयान दर्ज करने की भी मांग की है। डीआईजी ने ये पत्र एसआईटी चीफ एसपी साउथ राहुल लोढ़ा को भेज दिया है। इधर, छात्रा के साथ ब्लैकमेलिंग मामले में सहआरोपी बना विक्रमजीत भी फरार है। शुक्रवार को विक्रमजीत के खिलाफ भी दस हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया।
मीडिया से बनाई दूरी
राजनैतिक रंग ले चुके इस पूरे मामले में एसआईटी ने अब कोई बयान जारी न करने का फैसला लिया है। शुक्रवार को अफसरों के साथ हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments