Homeप्रमुख खबरेंहॉकी में भारत को दोहरी सफलता जूनियर एशिया कप महिला और...

हॉकी में भारत को दोहरी सफलता जूनियर एशिया कप महिला और पुरुष दोनों वर्गों में फहराया विजयी परचम

भारत की जूनियर हॉकी टीम ने महिला और पुरुष दोनों वर्गों में ही एएचएफ़ जूनियर हॉकी एशिया कप को जीत लिया है.

भारतीय हॉकी टीम की इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट करके दोनों टीमों को बधाई दी है.

भारत की महिला जूनियर हॉकी टीम ने एएचएफ़ जूनियर एशिया कप को लगातार तीसरी बार जीता. जबकि पुरुष जूनियर हॉकी टीम ने लगातार चौथी बार यह कप जीतकर रिकॉर्ड बनाया है.

साथ ही, जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इस कप को छठी बार जीता है.

महिला जूनियर हॉकी टीम ने फ़ाइनल में चीन को 1-0 से हराया.

इस जीत के साथ महिला टीम जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भी क्वालीफ़ाई कर गई है.

इस कड़े मुक़ाबले में एकमात्र और निर्णायक गोल सानिका चंद्रकांत माने ने 17वें मिनट में किया.

दूसरी ओर, पुरुष जूनियर हॉकी टीम ने फ़ाइनल मुक़ाबले में शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा. मैच के नौवें मिनट में अजीत यादव ने गोल दागकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई.

भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल जारी रखा और पहले हाफ़ की समाप्ति तक स्कोर 3-0 कर दिया.

इसके बाद भी भारत ने मैच पर नियंत्रण बनाए रखा और 4-1 की जीत के साथ एक और एशिया कप ख़िताब अपने नाम कर लिया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments