वीर सावरकर प्रतिमा स्थल का ताला खोलने व वीर सावरकर को भारत रत्न देने के लिए संकल्प लिया जायेगा
ग्वालियर 9 ।अखिल भारत हिन्दू महासभा ज़िला ग्वालियर के ज़िला अध्यक्ष लोकेश शर्मा एवं ज़िला महामंत्री मोहन सिंह बघेले ने कहा कि देश के विभाजन का प्रतिकार करने वाले महान राष्ट्र भक्तों जिसमें से दो को अंबाला जेल में फॉसी हुई थी का हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने अवलोकन किया । उन्होंने वहां से संग्रहित की पवित्र माटी को लेकर श्री भारद्वाज बुधवार को अंबाला से ट्रेन अमृतसर दादर एक्सप्रेस से चलकर दिनांक ग्वालियर आयेंगे । इसी तारतम्य मे
हिन्दू महासभा भवन दौलतगज लश्कर में दिनांक 10 नबम्बर को दोपहर ठीक दो बजे माटी के स्वागत के साथ गोडसे बयान अध्ययन माला का शुभारंभ किया जायेगा । इसके साथ ही वीर सावरकर प्रतिमा स्थल का ताला खोलने व वीर सावरकर को भारत रत्न देने
के लिए संकल्प लिया जायेगा ।
हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सैन, प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी, प्रदेश प्रवक्ता हरीदास अगवाल, प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा,संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, संभागीय महामंत्री मनोजय जाटव, संभागीय संगठन मंत्री मुकेश बघेले, ज़िला अध्यक्ष हरीदास अगवाल,ज़िला महामंत्री मोहन सिंह बघेले,युवक हिन्दू महासभा के ज़िला संयोजक पवन माहोर, ज़िला सह संयोजक आनन्द माहोर,महिला हिन्दू महासभा की ज़िला संयोजिका आरती सूर्यवंशी,अर्चना चौहान,ऊषा बघेले,अनुराग श्रीवास्तव,रामनिवास गुर्जर,अखिल सक्सेना,बँटी गुर्जर,प्रमोद लोहपाते,राहुल गुप्ता,आदित्य शर्मा,कुलदीप दुबे,कुश बघेले,मुन्नालाल शर्मा ने इस कार्यक्रम में सभी से भाग लेने की अपील की है