Homeप्रमुख खबरेंMP की छह सीटों के लिए चुनाव प्रचार थमने में...

MP की छह सीटों के लिए चुनाव प्रचार थमने में अब कुछ घण्टे शेष प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंकी

भोपाल।मध्यप्रदेश मे 29  अप्रैल को पहले चरण के मतदान होना है। इसके लिए आज चुनावी प्रचार का आखिरी दिन है, शाम पांच बजे प्रचार पूरी तरह से थम जाएगा।इसके बाद प्रत्‍याशी डोर टू डोर कैंपेन कर सकेंगें। हैं।जनता को लुभाने के लिए प्रत्याशियों के पास आज आखिरी मौका है। सभी प्रत्याशी सुबह से ही जोर-शोर से प्रचार में जुट गए है। नेता आज तबाड़तोड़ सभाएं करेंगें। इस चुनाव में कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है, वही कई बागी खेल बिगाड़ने के लिए मैदान में उतरे है। जहां कांग्रेस को बीजेपी के अभेद किले भेदने की चुनौती है वही बीजेपी को गढ़ बचाना।

आज प्रदेश की 6 सीटों पर चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद चौथे चरण की 6 सीटों पर 29 अप्रैल को डाले वोट जाएंगे ।इसमें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा शामिल है। 48 घंटो तक इन लोकसभा क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। शराब की बिक्री बंद कर जाएगी। लाउडस्‍पीकर पर पाबंदी रहेगी। 29 अप्रैल को सुबह 7 बजे से यहां पर मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।आज अंतिम दिन मुख्मयमंत्री कमलनाथ और लोकसभा प्रत्याशी नकुलनाथ छिंदवाड़ा जिले में पांच जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। छिंदवाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी आज भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी नथतन शाह के समर्थन में दो आमसभा करेंगे। मंडला में फग्गन सिंह कुलस्ते, बालाघट में ढाल सिंह बिसने के लिए केंद्रीय मंत्री उमा भारती वोट अपील करेंगी।

 

सीधी संसदीय क्षेत्र पर कांग्रेस के अजय सिंह का मुकाबला भाजपा की वर्तमान सांसद रीति पाठक से, शहडोल में कांग्रेस की प्रमिला सिंह का भाजपा की हिमाद्री सिंह से और जबलपुर में कांग्रेस के विवेक तन्खा का भाजपा के राकेश सिंह से हो रहा है। इसी क्रम में बालाघाट में कांग्रेस के मधु भगत भाजपा के ढाल सिंह बिसेन के, मंडला में कांग्रेस के कमल मरावी भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते के और छिंदवाड़ा में कांग्रेस के नकुलनाथ भाजपा के नत्थन शाह के सामने चुनावी मैदान में हैं। छिंदवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने भाजपा के विवेक साहू चुनावी रण में उतरे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments