Homeप्रमुख खबरें13 नगर निगमों में एल्डरमैन नियुक्त, आखिर ग्वालियर क्यों बाहर ? क्या...

13 नगर निगमों में एल्डरमैन नियुक्त, आखिर ग्वालियर क्यों बाहर ? क्या क्षत्रपों के दबाव में टाली गईं नियुक्तियां

प्रवीण दुबे

13 नगर निगमों में एल्डरमैन नियुक्त, ग्वालियर फिर भी बाहर: क्या बड़े नेताओं के बीच संतुलन साधने में उलझी सरकार?

ग्वालियर 21 जुलाई 2026/मध्य प्रदेश सरकार ने स्थानीय निकायों में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला फिर शुरू करते हुए भोपाल सहित 13 नगर निगमों में एल्डरमैन (नामनिर्दिष्ट पार्षद) नियुक्त कर दिए हैं। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार भोपाल में 12 तथा मुरैना, सागर, रीवा, सतना, सिंगरौली, कटनी, छिंदवाड़ा, खंडवा, बुरहानपुर, उज्जैन, देवास और रतलाम में 8-8 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं।
हालांकि इस सूची में ग्वालियर नगर निगम का नाम शामिल नहीं होने से राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं और दावेदारों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर ग्वालियर को इस चरण में क्यों छोड़ दिया गया।
राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। चर्चा है कि ग्वालियर में भाजपा के बड़े दो बड़े नेताओं और विभिन्न गुटों के बीच संतुलन बनाना सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है। यही वजह हो सकती है कि एल्डरमैन नियुक्ति पर फिलहाल निर्णय टाल दिया गया हो।
कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ग्वालियर में प्रभावशाली नेताओं के समर्थकों के बीच नियुक्तियों को लेकर सहमति नहीं बनने के कारण सरकार जल्दबाजी से बच रही है। हालांकि, इस संबंध में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।
अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ग्वालियर नगर निगम में एल्डरमैन की नियुक्तियां कब होंगी और सरकार किस फार्मूले के तहत इन नामों को अंतिम रूप देगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments