Homeप्रमुख खबरें15 सितम्बर को मुम्बई के दर्शन कराने जायेगी विशेष रेलगाड़ी

15 सितम्बर को मुम्बई के दर्शन कराने जायेगी विशेष रेलगाड़ी

9 सितम्बर तक किए जा सकते हैं आवेदन

ग्वालियर 27 अगस्त 2026/ ग्वालियर जिले के श्रृद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत मुम्बई स्थित डॉ. अम्बेडकर चैत्यभूमि स्मारक देखने का अवसर मिलने जा रहा है। यहाँ के लिए ग्वालियर से 15 सितम्बर को विशेष रेलगाड़ी द्वारा यात्रा प्रस्तावित है। इसके लिये आवेदन 9 सितम्बर तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
यात्रा से संबंधित नियम व प्रावधान वेबसाइट www.dharmasva.mp.gov.in पर उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत मध्यप्रदेश के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिक यात्रा कर सकते हैं, जो आयकरदाता नहीं हैं। महिलाओं को आयु में दो वर्ष की अतिरिक्त छूट है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिये ग्वालियर कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शाखा में भी संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments