Homeग्वालियर अंचल24 जुलाई की लोकजतन सम्मान से नवाजे जाएंगे पत्रकर राकेश अचल

24 जुलाई की लोकजतन सम्मान से नवाजे जाएंगे पत्रकर राकेश अचल

 

                 कुर्बान अली देंगे शैली स्मृति व्याख्यान

ग्वालियर /इस वर्ष 2023 के लोकजतन सम्मान से वरिष्ठ पत्रकार, कवि, लेखक, विचार और मैदान दोनों मोर्चों पर सन्नद्ध राकेश अचल को अभिनंदित किया जाएगा । सोमवार 24 जुलाई की शाम 5 से 7 बजे के बीच मानस भवन, फूलबाग, ग्वालियर में इस सम्मान समारोह का आयोजन होगा ।
इसी समारोह में इस वर्ष के शैलेन्द्र शैली स्मृति व्याख्यान की शुरुआत की जायेगी “आजादी के 75 वर्ष ; देश की एकता पर मंडराते खतरे, जिम्मेदार कौन ?” विषय पर *शैलेन्द्र शैली स्मृति व्याख्यान 2023* देने दिल्ली से देश के वरिष्ठ पत्रकार बीबीसी इंडिया की भारत डैस्क के पूर्व प्रमुख कुर्बान अली उस दिन आयेंगे ।समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार डॉ सुरेश सम्राट करेंगे ।

लोकजतन सम्मान दिए जाने की शुरुआत पिछली 5 वर्षों से शुरू की गयी है। इसे लोकजतन के संस्थापक सम्पादक शैलेन्द्र शैली (24 जुलाई 1957 – 07 अगस्त 2001) के जन्म दिन पर दिया जाता है तथा ऐसे पत्रकारों को सम्मानित किया जाता है जो सचमुच की पत्रकारिता करते हैं, जो भारतीय पत्रकारिता के आज के सबसे दुस्समय में भी सच बोलने और दिखाने का दुःसाहस कर रहे हैं। अभी तक डॉ राम विद्रोही (ग्वालियर), कमल शुक्ला (बस्तर-रायपुर), लज्जाशंकर हरदेनिया (भोपाल) तथा अनुराग द्वारी (एनडीटीवी) को लोकजतन सम्मान से अभिनंदित किया जा चुका है।

इस वर्ष सम्मानित किये जा रहे राकेश अचल मूलत: पत्रकार हैं. चार दशक से भी अधिक समय में देश के प्रख्यात अखबारों जनसत्ता,दैनिक भास्कर, नयी दुनिया ,दैनिक आचरण,निरंजन,हिंदी मेल ,लोकगाथा,सांध्य समाचार के अलावा टीवी चैनल ‘ आजतक ‘ के लिए काम कर चुके राकेश अचल स्वभाव से कवि हैं । घुमक्कड़ प्रवृत्ति के राकेश अचल ने अमेरिका,और चीन समेत दुनिया के एक दर्जन से अधिक देशों की यात्रा की है ।दूरदर्शन,आकाशवाणी के लिए वर्षों काम करने वाले राकेश अचल अनेक टीवी न्यूज चैनलों के स्थायी वार्ताकार भी हैं । वे पिछले एक दशक से स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं । पिछले चार दशक में राकेश अचल के दो गजल संग्रह,,एक बुंदेली गजल संग्रह,एक रिपोर्ताज ,एक यात्रा वृत्तांत और एक लेख संग्रह ,एक लम्बी कविता के अलावा कई पुस्तकें आ चुकी हैं . प्रतिदिन लिखना उनकी आदत में शुमार है.सामाजिक सरोकारों से सीधे जुड़े रहना उनका स्वभाव .’ गद्दार ‘ उनका पहला उपन्यास है ,अब तक 5 बड़े सम्मानों से नवाजा जा चुका है ।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments