Homeप्रमुख खबरेंट्रंप के बेटे को मारने 96 करोड़ इनाम', ईरान के सरकारी TV...

ट्रंप के बेटे को मारने 96 करोड़ इनाम’, ईरान के सरकारी TV पर सनसनीखेज वीडियो; अमेरिका में हड़कंप

28 फरवरी 2026 को ईरान पर हुए अमेरिकी हमले में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। अब नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई अपने पिता के खून का बदला लेने की ठान चुके हैं। बदले की भावना से भरा ईरान अमेरिका के खिलाफ ऐसी हर कार्रवाई पर विचार कर रहा है, जिससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका लगे। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसने अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को हिलाकर रख दिया है। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने ट्रंप परिवार के लिए असामान्य खतरे के रूप में बैरन ट्रंप तक पहुंचने के तरीकों का वर्णन करते हुए एक सेगमेंट प्रसारित किया और 10 मिलियन डॉलर (करीब 96 करोड़ रुपये) के इनाम की घोषणा की।

ईरानी सरकारी टेलीविजन के चैनल 3 पर प्रसारित और आईआरजीसी से जुड़े मीडिया द्वारा जारी इस वीडियो का शीर्षक है ‘बैरन ट्रंप को कहां मारें।’ इसमें 20 वर्षीय बैरन की गतिविधियों का वर्णन और दृश्य चित्रण किया गया है। क्लिप में दावा किया गया है कि उन पर ‘पूरी तरह नजर रखी जा रही है।’ साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि एक लड़की ने सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर एक निजी बैठक में बैरन के बगल में बैठ गई थी। वीडियो में कहा गया कि बैरन सुरक्षा से दूर एक्सबॉक्स पर आवाज और टेक्स्ट के जरिए संवाद करते हैं। इसमें उनके एक्सबॉक्स, फीफा वीडियो गेम और डिस्कॉर्ड अकाउंट्स का भी जिक्र किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments