Homeप्रमुख खबरें68 वर्षीय भितरवार गढ़ी रियासत के शासकों के वंशज हनुमत सिंह...

68 वर्षीय भितरवार गढ़ी रियासत के शासकों के वंशज हनुमत सिंह राजावत ने गोली मारकर की आत्महत्या

 

ग्वालियर 13 जुलाई 2026/भितरवार गढ़ी रियासत के शासकों के वंशज हनुमत सिंह राजावत (68) ने ग्वालियर में खुदकुशी कर ली। उन्होंने एकता कॉलोनी में गुरुवार तड़के अपनी लाइसेंसी 315 बोर की राइफल से सीने में गोली मार ली।

हनुमत सिंह करीब 20 साल से इसी कॉलोनी में रह रहे थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजन के मुताबिक, हनुमत सिंह लंबे समय से बीमार थे। पिछले करीब दो महीने से बिस्तर पर ही थे। इससे वे मानसिक रूप से परेशान हो गए थे।

पिछले दो-तीन दिन से कह रहे थे कि अब वे जीना नहीं चाहते।

घटना माधवगंज थाना क्षेत्र के गुड़ा-गुड़ी के नाके की है गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही माधवगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुड़ा-गुड़ी के नाके पर रहने वाले 68  वर्षीय व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज के बाद परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के पीछे कोई पारिवारिक, आर्थिक अथवा अन्य वजह तो नहीं थी। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments