HomeBreakingक्या सच में गुमशुदा हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया ? कांग्रेस विधायक के ट्वीट...

क्या सच में गुमशुदा हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया ? कांग्रेस विधायक के ट्वीट से गर्माई राजनीति

ग्वालियर / ज्योतिरादित्य सिंधिया के गृहनगर ग्वालियर से दक्षिण के विधायक प्रवीण पाठक ने आज ट्वीटर के माध्यम से श्री सिंधिया पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने श्री सिंधिया की फोटो लगा ब्लॉक पर गुमशुदा की तलाश शीर्षक से लिखा है कि

#अभी_चुनाव_थोड़ी_है_

मत ढूंढो इन्हें संकट के समय मध्य प्रदेश में,
सिंधिया जी अपने निजी कार्यों से हैं विदेश में ।।
अपने शहर में जब सब कुछ सामान्य हो जाएगा,
इनका कारवाँ तभी यहाँ आएगा ।
आप तो बैठिए दुबई,जनता है भरोसे राम के,
अभी चुनाव थोड़ी है अभी आम लोग आपके क्या काम के।

में जानता हूँ कि मेरी ये आइना दिखाने वाली पोस्ट कई लोगों को अपनी वफ़ादारी दिखाने का अवसर प्रदान करेगी ।पर ह्रदय से ख़ुशी तब होती जब यही लोग ग्वालियर के आम जनता के हित में शीर्ष पर बैठे अपने नेताओं को आइना दिखाते।सच मायने में ग्वालियर में कुप्रबंधन के चलते मृतकों को वह सच्ची श्रद्धांजलि होती।हम लोग भी घरों में क़ैद बैठ सकते थे ऐसे संकट के समय में जब विदेश की सारी उड़ाने रद्द हैं फ़्लाइट बंद हैं हम भी चार्टर फ़्लाइट से आपकी तरह विदेश भाग सकते थे पर नहीं हम ऐसा नहीं करेंगे यहीं जियेंग़े यहीं मरेंगे उन अपने ग्वालियर के लोगों के साथ जिन्होंने हमें अपना स्नेह और आशीर्वाद देकर हम पर भरोसा करके यहाँ तक पहुँचाया है । हो सकता है अच्छे समय में हम ना दिखें पर कठिन समय में ग्वालियर की माटी में ही रहेंगे #अपने_ग्वालियर_के_साथ_अपने_ग्वालियर_के_लिए।

मत ढूंढो इन्हें संकट के समय मध्य प्रदेश में,
सिंधिया जी अपने निजी कार्यों से हैं विदेश में ।।
अपने शहर में जब सब कुछ सामान्य हो जाएगा,
इनका कारवाँ तभी यहाँ आएगा ।
आप तो बैठिए दुबई,जनता है भरोसे राम के,
अभी चुनाव थोड़ी है अभी आम लोग आपके क्या काम के

प्रवीण पाठक के इस ट्वीट के बाद  ग्वालियर चम्बल की राजनीति में हलचल मच गई है । shabd shakti news.in  ने ज्योतिरादित्य सिंधिया कहां हैं देश में हैं या विदेश में यह जानने के लिए दिल्ली स्थित उनके निवास पर फोन किया तो श्री सिंधिया से बात नहीं हो सकी लेकिन इतना जरूर बताया गया कि श्री सिंधिया दिल्ली में ही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments