Homeदेशजैश सरगना मसूद अजहर के छोटे भाई अम्मार ने स्वीकारा भारत के...

जैश सरगना मसूद अजहर के छोटे भाई अम्मार ने स्वीकारा भारत के हवाई हमले से हुआ भारी नुकसान

पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने को भारत के हवाई हमले से भारी नुकसान पहुंचा है। ये बात खुद जैश सरगना मसूद अजहर के छोटे भाई मौलाना अम्मार ने स्वीकार की है। उसका एक ऑडियो मैसेज सामने आया है जिसमें वो भारतीय वायु सेना के हमले से हुए नुकसान का रोना रो रहा है। यानि अब इससे साफ हो जाता है कि पाकिस्तान जो दावा कर रहा है वह गलत है। पाकिस्तान का कहना है कि भारतीय वायु सेना की कार्रवाई से बालाकोट में पेड़ों के अलावा और कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments