Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर में अस्पताल के भूमिपूजन को लेकर सिंधिया के खिलाफ भाजपा का...

ग्वालियर में अस्पताल के भूमिपूजन को लेकर सिंधिया के खिलाफ भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन ,पुलिस ने अश्रुगैस पानी की बौछार फैंकी

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्य की चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ द्वारा एक हजार बिस्तर वाले अस्पताल के भूमिपूजन कार्यक्रम के खिलाफ में भाजपा द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। आंदोलन का नेतृत्व पार्टी के कद्दावर नेता व मुरैना सांसद अनूप मिश्रा ने

किया । प्रदर्शन के दौरान उस वक्त स्थिति आपे के बाहर हो गई जब कांग्रेस विधायक मुन्नालाल गोयल ने कार्यक्रम स्थल पर जाने की कोशिश की यह देख भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी रोककर घेराव किया और उन्हें लौटने पर मजबूर कर दिया। बाद में प्रदर्शनकारी बेकाबू हो गए उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने न

केवल लाठियां भांजी साथ ही आंसू गैस के गोले फोड़कर पानी की तेज बौछार का सहारा लिया। खबर लिखे जाने तक सिंधिया और साधो कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचे थे दूसरी ओर पुलिस प्रशासन ने भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments