Homeप्रमुख खबरेंकमलनाथ सरकार ने आरएसएस के भोपाल स्थित मध्यक्षेत्र कार्यालय समिधा से...

कमलनाथ सरकार ने आरएसएस के भोपाल स्थित मध्यक्षेत्र कार्यालय समिधा से सुरक्षा हटाई

भोपालः लोकसभा चुनाव के दौरान भोपाल में राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ई-2 अरेरा कॉलोनी स्थित कार्यालय समिधा से सुरक्षा-व्यवस्था हटा दी है. यहां दस साल पहले यानी 2009 से एसएएफ की एक-चार की गार्ड तैनात थी. समिधा के सामने सड़क के किनारे एसएएफ का टेंट लगा हुआ था. सोमवार देर रात अचानक एसएएफ का कैंप हटना शुरू हुआ और जवान अपना सामान लेकर चले गए. समिधा की सुरक्षा व्यवस्था अचानक हटाने के मामले में अब सियासत तेज हो गई है. जंहा एक तरफ BJP नेताओं ने कमलनाथ सरकार को घेरा है और कहा कि यह बदला लेने वाला फैसला है तो कांग्रेस के भोपाल से लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके संघ कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था हटाये जाने के कदम को अनुचित बताया और सीएम कमलनाथ से सुरक्षा व्यवस्था वापस लौटने का आग्रह किया है.उधर इस बात को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

RSS का मुख्यालय है समिधा
गौरतलब है कि समिधा आरएसएस का मध्य क्षेत्र यानी संपूर्ण मध्यप्रदेश के साथ छत्तीसगढ़मुख्यालय है. 2009 में तत्कालीन सर संघ चालक केएस सुदर्शन ने पद से हटने के बाद समिधा को अपना निवास स्थान बनाने का निर्णय लिया था. उसी दौरान कार्यालय का रिनोवेशन भी हुआ था. सुदर्शन को राज्य सरकार ने विशेष सुरक्षा प्रदान की थी. इसी वजह से यहां एसएएफ के गार्ड तैनात किए गए थे. 15 सितंबर 2012 को उनके निधन के बाद भी यह जवान यहां तैनात रहे. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments