नई दिल्ली: साध्वी प्रज्ञा ने अपने बयान से न केवल पार्टी के लिए मुश्किल बढ़ाई है बल्कि खुद के लिए भी मुसीबत को न्योता दिया है. चुनाव आयोग ने साध्वी के शहीद हेमंत करकरे को लेकर दिए गए विवादित बयान को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना है. चुनाव आयोग ने नोटिस जारी करके साध्वी से सफाई मांगी है. साध्वी को अपना जवाब आज देना होगा. बता दें कि उनके द्वारा आतंकी हमले में शहीद हेमंत करकरे को लेकर दिए बयान पर अनेक संगठन और पार्टियां लगातार ऐतराज जता रही हैं.
मध्यप्रदेश चुनाव आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए साध्वी को नोटिस जारी किया है. जिला चुनाव अधिकारी और कलेक्टर ने नोटिस जारी करके साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को आचार संहिता के तहत एक दिन के भीतर हेमंत करकरे पर उनकी टिप्पणी के लिए स्पष्टीकरण देने को कहा है इस अनुसार साध्वी को आज जवाब देना होगा