Homeप्रमुख खबरेंस्वतंत्रता दिवस पर भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्राएं, विभाजन विभीषिका दिवस पर 14...

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्राएं, विभाजन विभीषिका दिवस पर 14 को मौन जुलूस

जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने जिला बैठक में दी कार्यक्रमों की जानकारी

ग्वालियर / आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने के लिए रविवार को जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित हुई। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने आप सभी को पार्टी संगठन में जो भी दायित्व मिला है, उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएं। पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचाएं। हमें संगठन द्वारा सौंपे गए विभिन्न कार्यक्रमों को आपसी तालमेल से बूथ स्तर पर शत प्रतिशत सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। हमें संवाद, समन्वय व संपर्क के माध्यम से पार्टी को और उंचाईयों पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि हमें संगठन द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को समय सीमा में शत प्रतिशत सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि पार्टी गतिविधियों को आगे बढ़ाने में नए कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। एक पेड़ मां के नाम सहित अन्य कार्यक्रमों से उन्हें जोड़कर भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि माय भारत यूथ वालंटियर्स कार्यक्रम के लिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय युवाओं को तलाशें। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित की जाने वाली तिरंगा यात्रा मंडल स्तर पर आयोजित की जाएं। इसके अंतर्गत 10 से 14 अगस्त तक यात्राएं निकाली जाएं, जिनमें आमजन की भागीदारी हो। 13 से 15 अगस्त तक घरों और दुकानों पर पार्टी कार्यकर्ता तिरंगा फहराएं। 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम के स्मारकों, सेनानियों के प्रतिमा स्थल आदि पर स्वच्छता अभियान चलाए जाएं तथा युद्धवीरों, शहीदों के परिजनों से मिलकर उनका सम्मान करें। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर मौन जुलूस निकाले जाएं। विभाजन की विभीषिका को दर्शाने वाली फोटो प्रदर्शनी आदि आयोजित की जाएं, तथा उस त्रासदी को झेल चुके व्यक्तियों, परिवारों से भेंट की जाए।
बैठक को पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की रुपरेखा महामंत्री श्री विनय जैन ने रखी।
बैठक का संचालन महामंत्री श्री राजू पलैया ने किया एवं आभार महामंत्री श्री विनोद शर्मा ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिला पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष महामंत्रीगण सहित मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी जिलाध्यक्ष/ सयोंजक गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments