Homeप्रमुख खबरेंपैरामिलिट्री फोर्स सहित पुलिस के 45 हजार जवान तैनात, सीमाएं सील,70 हजार...

पैरामिलिट्री फोर्स सहित पुलिस के 45 हजार जवान तैनात, सीमाएं सील,70 हजार मतदान कर्मी कल कराएंगे वोटिंग

 

छठे चरण में 12 मई को मध्य प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ पर मतदान होंगे। इन सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान खत्म होने के 48 घंटे पहले से ड्राय डे रहेगा।

पैरामिलिट्री फोर्स तैनात, सीमाएं सील
लोकसभा चुनाव के दो चरण शांतिपूर्ण तरीके से निपटने के बाद अब तीसरे चरण के लिए भी व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। प्रदेश में जिन 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव है, वहां पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात कर दिया गया है। इन इलाकों में चुनाव प्रचार थमने के साथ ही हर सीट पर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

पूरे प्रदेश में उन ज़िलों में जहां रविवार को मतदान होना है। वहां की सीमा सील कर दी गयी है। शहर में आने वाले हर वाहन की चैकिंग की जा रही है. हर तरह ज़िला पुलिस के साथ बीएसएफ, सीआरपीएफ, आरएएफ और होमगार्ड का फोर्स तैनात कर दिया गया है।तीसरे चरण के मतदान के लिए भारी बंदोबस्त

  • मध्यप्रदेश में तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए एमपी पुलिस ने कमर कस ली है।
  • हर पोलिंग बूथ पर पुलिस की नज़र है। पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात है। ज़्यादातर मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी से निगरानी रखी जाएगी।
  • 45 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 70 हजार मतदान कर्मी, प्रदेश में 4 हजार संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से बेवकास्टिंग कराई जाएगी।
  • 5 हजार शिकायतें मिली हैं, चार चरणों में। शिकायत करने के लिए सी विजिल एप में फोटो खींचकर भेज दें। 100 मिनट के अंदर हम इस पर कार्रवाई करेंगे।
  • पूरे भोपाल जिले में 200 सैक्टर मजिस्ट्रेट की मोबाइल यूनिट के अलावा 200 पुलिस सेक्टर मोबाइल भी बनायी गयी हैं। एक पुलिस मोबाइल 10-12 मतदान केंद्रों पर लगातार दौर कर निगरानी करेगी।
  • शहर में करीबन 1200 सीसीटीव्ही कैमरों के ज़रिए मतदान केंद्रों पर नज़र रखी जाएगी। इसके अलावा अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम के लिए डायल-100 की 50 गाड़ियां, 11 मोटर साइकिल भोपाल जिले में पेट्रोलिंग करेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments