Homeदेशपर्यावरण संरक्षण के लिए 2 जून को विश्व के कई देशों...

पर्यावरण संरक्षण के लिए 2 जून को विश्व के कई देशों समेत पूरे भारत में दो करोड़ घरों में किया जाएगा यज्ञ

भोपाल। पर्यावरण संरक्षण के साथ ही देश को सशक्त, वैभवशाली और विश्व गुरू बनाने की कामना के साथ आगामी 2 जून को गायत्री परिवार द्वारा एक साथ, एक ही समय में विश्व के कई देशों समेत पूरे भारत में दो करोड़ घरों में यज्ञ किया जाएगा। इसके लिए एमपी नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ समेत देश के कई केंद्रों में कार्यकर्ताओं, पुरोहितों का कर्मकांड मास्टर ट्रेनर ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया गया। गायत्री परिवार के रमेश नागर ने बताया कि दो जून को गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा का महाप्रयाण दिवस मनाया जाएगा। इसी दिन सारे विश्व में एक साथ एक समय पर दो करोड़ घरों में गायत्री यज्ञ किया जाएगा। गुरुवार को गायत्री परिवार मध्य जोन प्रभारी प्रभाकांत तिवारी के मार्गदर्शन में यज्ञ व उससे जुड़ी व्यवस्था संबंधी प्रशिक्षण दिया गया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments