Homeप्रमुख खबरेंमिर्ची बाबा का ड्रामा फिर शुरू, जलसमाधि के लिए अनुमति मांगी

मिर्ची बाबा का ड्रामा फिर शुरू, जलसमाधि के लिए अनुमति मांगी

भोपाल। लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह की जीत के लिए मिर्ची यज्ञ करने वाले बाबा वैराग्यानंद का ड्रामा फिर से शुरू हो गया है। अपने यज्ञ के कारण दिग्विजय सिंह की जीत का दावा करने वाले बाबा वैराग्यानंद ने ऐलान किया था कि यदि दिग्विजय सिंह नहीं जीते तो जल समाधि ले लूंगा। चुनाव के नतीजे आते ही बाबा फरार हो गए। अब जलसमाधि का ऐलान करते हुए कलेक्टर से अनुमति मांगी है।
बाबा वैराग्यानंद ने ऐलान किया है कि 16 जून दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर वो समाधी लेने वाले है, इसके लिए उन्होंने भोपाल कलेक्टर से अनुमति मांगी है। अनुमति के लिए आवेदन भी बाबा ने अपनी वकील के जरिए कलेक्टर को भेजा है।  इसमें उन्होनें साफ लिखा है कि दिग्विजय सिंह के लिए उन्होंने कोहेफिजा इलाके में मिर्ची यज्ञ किया था और कहा था कि यदि दिग्विजय सिंह नहीं जीते तो वो जल समाधी लेंगे। पत्र में ये भी लिखा है कि वो अपनी बात पर अटल हैं और जो प्रण लिया है उसे जरूर पूरा करेंगे।
दिग्गीराजा की हार के बाद गायब हुए मिर्ची बाबा रोजा इफ्तार पार्टी में आए थे नजर
दिग्विजय सिंह साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से तीन लाख से ज्यादा वोटों से हार गए इसके इसके बाद बाबा बैराग्यनंद गायब हो गए थे। उन्हें यूपी में एक रोजा इफ्तार पार्टी में देखा गया था। कुछ लोगो ने बाबा का ढूंढकर लाने वाले को एक लाख रुपए देने का ऐलान भी किया गया था। बाबा का एक आडियो भी वायरल हुआ था जिसमें बाबा ने उनकी जलसमाधी का सवाल पूछने पर युवक को डांट दिया था। संत समाज ने भी बाबा की निंदा की और उनके खिलाफ कार्रवाई की थी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments