Homeप्रमुख खबरेंमौसम विभाग के मुताबिक बिना बारिश के खलल के होगा भारत -...

मौसम विभाग के मुताबिक बिना बारिश के खलल के होगा भारत – पाक मैच

आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2019 का आयोजन इस बार इंग्लैंड और वेल्स में किया जा रहा है, विश्वकप 2019 के अभी सिर्फ 19 मैच हुए हैं. यानि सिर्फ लगभग 15 दिन का टूर्नामेंट में बीता है बारिश ने अब तक 4 मैच धो दिए हैं. बीते दिन नॉटिंघम में भारत और न्यूज़ीलैंड का मैच पूरी तरह से धुलने के बाद आईसीसी के इंग्लैंड में इस मौसम में विश्वकप कराने की आलोचना भी की जा रही है.

लेकिन अब तक जो हुआ सो हुआ, लेकिन अब 150 करोड़ से ज्यादा आबादी के लिए सबसे बड़ा सवाल ये है कि विश्वकप में 16 जून को होने वाला मैच होगा या नहीं. यानि कि वो मैच जिस पर सिर्फ एशिया के ही दो देशों की नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट की नज़रें भी लगी हुई हैं. जी हां, भारत और पाकिस्तान का मैच.

16 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर विराट कोहली और सरफराज़ अहमद की अगुवाई वाली ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी और सभी फैंस को इस मैच का बेसब्री से इंतज़ार है. लेकिन इस शहर का मौसम 16 जून को लेकर क्या कहते है, अब ये बताने का वक्त आ गया है. क्योंकि ऐसा माना जाता है कि मौसम विभाग भी मौसम का सबसे सही अनुमान दो दिन पहले ही बता पाता है

.

हालांकि मैदान पर दिनभर बादल और सूरज की लुकाछुपी चलती रहेगी. जिससे ये बिल्कुल सही नहीं बताया जा सकता कि बारिश होगी या नहीं. लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक फैंस को भारत और पाकिस्तान का मैच बिना ज्यादा बारिश के खलल के देखने को मिल सकता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments