Homeप्रमुख खबरेंवीडियो :राष्ट्र वंदनम' भारत माता को नमन दिल्ली में संघ की अनुशासित...

वीडियो :राष्ट्र वंदनम’ भारत माता को नमन दिल्ली में संघ की अनुशासित शक्ति का प्रभावी आयोजन

साल 2025 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपनी स्थापना के 100 साल पूरे किए और अगले एक साल को शताब्दी वर्ष के तौर पर मनाया.

आज राजधानी दिल्ली में उस शताब्दी वर्ष का समापन ‘राष्ट्र वंदनम’ नाम के आयोजन से किया गया.

इस मौक़े पर आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत मौजूद थे. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ़ जस्टिस जगदीश सिंह खेहर इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए.

भागवत के साथ मंच शेयर करते हुए जस्टिस खेहर ने कहा कि 1984 के सिख-विरोधी दंगों और भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान आरएसएस स्वयंसेवकों ने सिखों की मदद की थी.

उन्होंने कहा, “दिल्ली में 1984 में सिखों के नरसंहार के संदर्भ में आरएसएस के आधिकारिक प्रकाशन यह दावा करते हैं कि स्वयंसेवकों ने सिख परिवारों की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाई और ख़तरे में पड़े कई मोहल्लों की निगरानी और रक्षा भी की.”

अपनी बात जारी रखते हुए जस्टिस खेहर ने कहा, “इस दृष्टिकोण की पुष्टि लेखक और इतिहासकार खुशवंत सिंह ने भी की थी. उस समय की सत्तारूढ़ पार्टी के नेतृत्व से निकट संबंध होने के बावजूद, उन्होंने सिखों की जान बचाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में आरएसएस की भूमिका की सराहना की थी.”

संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि कुछ मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन इसके बावजूद देश का हर नागरिक एक ही ‘कुटुंब’ का हिस्सा है.

उन्होंने यह भी कहा कि देश का युवा भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनते देखना चाहता है और वह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना में विश्वास रखता है.

इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन शामिल हुए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments