Homeदेशराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता पर केरल में फिर जानलेवा हमला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता पर केरल में फिर जानलेवा हमला

केरल के कन्‍नूर जिले में राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता पर रविवार (15 अक्‍टूबर) को जानलेवा हमला किया गया। एएनआई के अनुसार, घायल कार्यकर्ता को नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। विस्‍तृत जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी रविवार को केरल में थे। यहां उन्‍होंने ‘सीपीएम के सफाए’ की भविष्‍यवाणी करते हुए कहा कि ”केरल में सीपीएम का सफाया होगा, ये पूरी पार्टी समाप्‍त हो जाएगी इसी भूमि पे। इसकी भविष्‍यवाणी बता रहा हूं।”
बता दें कि 8 अक्‍टूबर को सीपीआई-एम के जुलूस पर बम फेंककर हमला हुआ था, जिसके बाद केरल पुलिस ने भाजपा के दफ्तरों पर छापेमारी की। एक जगह तलवार व तीन स्‍टील बम मिले।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments