Homeदेशकर्नाटक में भाजपा सरकार बनते ही टीपू सुल्तान जयंती समारोह पर...

कर्नाटक में भाजपा सरकार बनते ही टीपू सुल्तान जयंती समारोह पर रोक

बेंगलुरु 
कर्नाटक में नई बीजेपी सरकार ने टीपू सुल्तान के जयंती समारोह पर रोक लगा दी है। सोमवार को हुए कैबिनेट बैठक में टीपू जयंती नहीं मनाने का फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कन्नड़ संस्कृति विभाग को रोक से संबंधित आदेश भी जारी कर दिया गया है। प्रदेश में 2015 में सिद्धारमैया सरकार ने बीजेपी के विरोध के बाद भी टीपू जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कराने का फैसला किया था। राज्य सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में टीपू जयंती मनाने की कभी परंपरा नहीं रही है और इसलिए हमने इसे नहीं मनाने का फैसला किया। उधर, सिद्धारमैया ने बीजेपी सरकार के इस फैसले का विरोध किया है। 

कडगु के विधायक के. जी. बोपैय्या ने मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि टीपू जयंती मनाने पर रोक लगनी चाहिए। पत्र में उन्होंने लिखा था कि कडगु के स्थानीय निवासी टीपू जयंती का विरोध करते रहे हैं। विधायक के पत्र के अनुसार, ‘कडुग लोगों के खिलाफ टीपू सुल्तान ने बिना किसी कारण के युद्ध शुरू किया था। इस युद्ध में बड़ी संख्या में कडगु लोग मारे गए थे।’ 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments