Homeधर्म कर्मश्री विष्णु सहस्त्रनाम के साथ तुलसी दल समर्पण का अनूठा आयोजन गुरुवार...

श्री विष्णु सहस्त्रनाम के साथ तुलसी दल समर्पण का अनूठा आयोजन गुरुवार से   

 
 भागवान विष्णु को  अतिप्रिय है तुलसी दल 
 
महीने भर चलेगा आयोजन 
 
 
ग्वालियर /जनकगंज स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर  लश्कर ग्वालियर में श्रावण महिने में प्रति वर्षाअनुसार इस  वर्ष भी श्री लक्ष्मी नारायण भगवान को श्री  विष्णु सहस्त्रनाम के साथ तुलसी दल समर्पण का आयोजन 1-8-19 से दिनांक 30-8-19 तक होगा इस दौरान सेकड़ो की संख्या में भक्त भगवान लक्ष्मीनारायण के चरणों में प्रत्येक दिन तुलसी दल समर्पित करेंगे  गौरतलब है गत लगभग 40 वर्षों से लगातार प्रत्येक वर्ष श्रावण महिने में तथा प्रत्येक पुरुषोत्तम माह में यह आयोजन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जनकगंज लश्कर ग्वालियर में होता आ रहा है । इसी क्रम में श्रावण के महिने में श्री जी का फूलों का श्रृगारं तथा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव भी मनाया जाता है जिसमे प्रत्येक नाम के उच्चारण पर भक्तों  द्वारा उनके पास रखें पात्र में एक एक तुलसी दल चढ़ाया जायेगा ।इसके बाद सभी भक्तों से तुलसी दल इकट्ठा कर श्री लक्ष्मी नारायण  भगवान के चरणों में समर्पित किये जाते हैं । इस प्रकार 10 बार तुलसी दल इकट्ठा कर समर्पित किये जाते हैं । जिससे सहस्त्रनाम पूर्ण हो जातें हैं तुलसी दल समर्पण  रात्रि 9 बजे से 10 बजे  तक  किआ जायेगा  साथ  ही विद्वान द्वारा  श्री विष्णु सहस्त्रनाम के 100 नाम का वाचन करेंगे

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments