Homeदेशदेश भर में हड़ताल पर तीन लाख डॉक्टर, जानें क्यों कर रहे...

देश भर में हड़ताल पर तीन लाख डॉक्टर, जानें क्यों कर रहे हैं नए मेडिकल बिल का विरोध

नई दिल्ली। देशभर के करीब तीन लाख डॉक्टर आज से एक दिन की हड़ताल पर हैं। इस देशव्यापी हड़ताल की घोषणा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने की है। डॉक्टर 31 जुलाई सुबह 6 बजे से 1 अगस्त सुबह 6 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। दरअसल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने लोकसभा में पास हुए नेशनल कमीशन बिल 2019 पास होने का विरोध कर रहे हैं। 

ता दें कि इमरजेंसी, ट्रॉमा, आईसीयू और संबंधित सेवाएं चालू रहेंगी। आईएमए ने घोषणा करते हुए कहा है कि मेडिकल कमीशन बिल के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

क्या है आईएमए की दलील
आईएमए का कहना है कि इस बिल की वजह से मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षा महंगी हो जाएगी। बिल में कहा गया है कि मेडिकल कॉलेजों के प्रबंधन 50 फीसदी से ज्यादा सीटों को अधिक दर पर बेच पाएंगे। साथ ही उनका कहना है कि इस बिल में मौजूदा धारा-32 के तहत करीब 3.5 लाख लोग जिन्होंने चिकित्सा की पढ़ाई नहीं की है उन्हें भी लाइसेंस मिल जाएगा। इससे लोगों की जान खतरे में पढ़ सकती है। साथ ही आईएमए ने यह भी कहा कि इस बिल में कम्युनिटी हेल्थ प्रोवाइडर शब्द को ठीक से परिभाषित नहीं किया है। जिससे अब नर्स, फार्मासिस्ट और पैरामेडिक्स आधुनिक दवाओं के साथ प्रैक्टिस कर सकेंगे और वह इसके लिए प्रशिक्षित नहीं होते हैं।

यहां 

बनाई जाएगा मेडिकल एडवाजरी काउंसिल   
केंद्र सरकार एक एडवाइजरी काउंसिल बनाएगी जो मेडिकल शिक्षा और ट्रेनिंग के बारे में राज्यों को अपनी समस्यां साथ ही सुझाव रखने का मौका देगी। इतना ही नहीं काउंसिल मेडिकल शिक्षा को किस तरह बेहतर बनाया जाए इसे लेकर भी सुझाव देगी।

अब होगी मेडिकल की एक ही परिक्षा 
कानून के लागू होने के साथ ही पूरे देश के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए सिर्फ एक ही परीक्षा होगी। जिसका नाम होगा शनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET)।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments