ग्वालियर 06 अगस्त। आज हम पुनः ऐतिहासिक क्षणों में शरीक होने जा रहे हैं कुछ ही मिनटों में आजाद भारत में एक नया इतिहास जुड़ जाएगा। कल से पूरे देश में उत्साह का माहौल है। भारत माता का मस्तक कश्मीर के माथे पर पिछले 70 सालों से अनुच्छेद 370 का कलंक धुल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आजाद भारत के इतिहास में स्वर्णिम पल जोड़ दिया है यह नारा, मोदी है तो मुमकिन है, पूरे देश में चरितार्थ दिखाई दे रहा है। हिमालय से लेकर समुद्र तक अनुच्छेद 370 हटाने का उत्साह मना रहे हैं और दुनिया में अगर कहीं मातम है तो वह है वह पाकिस्तान मंे, कांग्रेस मंे और कश्मीर के तीन खानदान में। यह बात पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने अनुच्छेद 370 एवं 35 ए हटाने संबंधी बिल को मंगलवार को लोकसभा द्वारा मंजूरी दिए जाने पर होटल लैंडमार्क में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
श्री पवैया ने कहा कि घाटी के लोगों को अनुच्छेद 370 की आड़ में गुमराह करके चोरी चुपके अपनी संपत्तियां बनाई है। सरदार पटेल के राष्ट्रीयकरण एकाकीकरण के युग में पंडित नेहरू सदा बाधा बनते रहे हैं आज लगता है सरदार पटेल के सच्चे अनुयाई नरेंद्र मोदी के पथ पर पंडित नेहरू का वंश कांटे बिछा रहा है जिसके लिए हिंदुस्तान कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगा। सन 1953 में जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने एक नारे के साथ कश्मीर में कुच किया था कि दो निशान, दो प्रधान दो, विधान नहीं चलेंगे। उस वक्त जम्मू जाने के लिए पासपोर्ट लगता था उस वक्त कश्मीर जाते हुए अटल बिहारी वाजपेई से कहा था कि आप जाकर पूरे देश को बता दो डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बिना पासपोर्ट के जम्मू कश्मीर में प्रवेश कर गया है।
श्री पवैया ने कहा कि आज उस क्षण को याद करके ऐसा प्रतीत होता है कि आज डॉक्टर मुखर्जी जी की पुण्य आत्मा प्रसन्न होकर कह रही है कि आज मोदी ने धारा 370 का कलंक भारत से धो दिया है। डाॅ. मुखर्जी जी के साथ लगभग 46000 से शहीद जवानों को नरेंद्र मोदी ने सच्ची श्रद्धांजलि दी है। भारत लंबे समय से दूसरे सरदार पटेल की प्रतीक्षा कर रहा था आज भारत को जो नेतृत्व मिला है वह कभी कभी भी सौभाग्य से मिलता है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक बिल से तुष्टीकरण पर प्रहार किया, अनुच्छेद 370 पर प्रहार कर आतंकवाद और देशद्रोहियों को कठोर संदेश दिया है। मुझे लगता है पाकिस्तान, पाक अधिकृत कश्मीर को बचाने की चिंता में लगा है क्योंकि श्चशद्म की जनता मोदी मोदी के नारे लगा रही है। भाजपा का चरित्र है खून दिया है पर देश की माटी किसी को नहीं दी हमारी संघ सरकार का संकल्प है न्याय सभी को, पर तुष्टिकरण किसी को नहीं। राष्ट्रवाद और अपनी संस्कृति से ना समझौता किया है और ना कभी करेंगे।
इस अवसर पर प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा एवं सभागीय मीडिया प्रभारी पवनकुमार सेन उपस्थित थे।