Homeदेशकुछ देर में होगी राउज एवेन्यू कोर्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी....

कुछ देर में होगी राउज एवेन्यू कोर्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की पेशी,मध्यप्रदेश में विरोध प्रदर्शन

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया से संबंधित मामले में सीबीआई की गिरफ्तारी के बाद. आज उन्हें CBI कोर्ट में पेश किया जा रहा है। अब से कुछ देर में राउज एवेन्यू कोर्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की पेशी होगी. सीबीआई की टीम उन्हें अदालत में पेश करेगी और उनकी न्यायिक हिरासत मांगी. सुनवाई से पहले पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति, उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी अदालत पहुंच गए हैं. पी. चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम भी अदालत पहुंच गई हैं  उधर INX मीडिया केस में जांच कर रहे ED के आईओ राकेश आहूजा का तबादला कर दिया गया है. राकेश आहूजा को वापस दिल्ली पुलिस भेज दिया गया है. राकेश आहूजा ED में सहायक निदेशक थे. आहूजा की जगह अब नए आईओ को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उधऱ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में CBI मुख्यालय के बाहर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने चिदम्बरम की गिरफ्तारी का विरोध किया है. पार्टी ने CBI पर केंद्र सरकार के इशारे पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है.कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को रोकने के लिए पुलिस बल CBI ऑफिस के बाहर मौजूद है. इस मामले में एक दिलचस्प बात ये है कि सीबीआई की टीम ने चिदंबरम को गिरफ्तार कर जिस इमारत (सीबीआई मुख्यालय) में रखा है उस बिल्ंडिंग के उद्घाटन के मुख्य अतिथियों में चिदंबरम भी शामिल थे जो तब देश के गृहमंत्री थे.दिल्ली के लोदी रोड स्थित सीबीआई मुख्यालय का उद्घाटन 30 अप्रैल 2011 को किया गया था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments